ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
एसपी ने कॉलेज के पास चलाया एंटी मजनू अभियान
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2017 11:06:11 AM
एसपी ने कॉलेज के पास चलाया एंटी मजनू अभियान

रांची, (हि.स.)। सिटी एसपी अमन कुमार ने शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज के पास छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ के विरोध में विशेष अभियान चलाया। एंटी मजनू के नाम से चले इस अभियान में अड्डेबाजी कर रहे युवकों को पकड़कर सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। हालांकि कुछ लड़के पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए।
एसपी (सिटी) ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर छात्राएं 100 डायल कर उसकी सूचना दें, अविलंब कारवाई की जायेगी। 
गौरतलब है कि शहर में आए दिन कहीं ना कहीं छेड़खानी की शिकायत पुलिस को मिलती रहती है। खासकर कॉलेज के आसपास लड़कों का जमावड़ा लगा रहता है। जो कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और कमेंट करते हैं। काफी दिनों से इस तरह की सूचना मिलने पर पुलिस ने एंटी मजनू अभियान चलाया। इसे पहले लालपुर इलाके में भी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान कई छात्राओं से बातचीत भी की गई। कॉलेज के आस-पास या कॉलेज एरिया में किस तरह की क्या परेशानी हो रही है? उसकी जानकारी ली गई। कॉलेज के आसपास सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी ली गई।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS