झारखंड
घर में घुसकर अपरधियों ने महिला को मारी गोली, गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 11:51:30 AM
जमशेदपुर, (हि.स.) शहर में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। उस महिला को गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। ये घटना रविवार की रात को शहर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नम्बर पांच की है। जहां घर में बैठकर बच्चों के साथ टीवी देख रही महिला मंजू देवी को दो की संख्या में आये अपराधी गोली मारकर फरार हो गए।
बताया जाता हैं कि अपराधी महिला के पति सूरज को खोज रहे थे। जब वह नहीं मिला तो उन लोगों ने मंजू को गोली मार दी। गोली मारने वालों की पहचान अभिषेक और अंशु चौहान के रूप में गई है। कल भी इन लोगों ने महिला के पति सूरज महतो को घर आकर धमकाया था और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले थे। इसकी शिकायत सूरज महतो ने दोनों के पिता से की थी। माना जा रहा है उसी गुस्से मे आकर उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। एस पी (सिटी) प्रशांत आनन्द घटना की सूचना पर टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हाल चाल जाना और महिला के पति सूरज से पूछताछ की। एस पी ने कहा कि इस घटना के जो भी आरोपी हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।