ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
कत्थक नृत्य पर कार्यशाला 19 से
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 5:12:54 PM
कत्थक नृत्य पर कार्यशाला 19 से

जमशेदपुर, (हि.स.)। कत्थक को समर्पित संस्था नृत्यांगन इंस्टीट्यूट ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स बारीडीह के तत्वावधान में 19 से 25 जून तक कत्थक नृत्य पर कार्यशाला तालीम का आयोजन टेल्को रिक्रिएशन क्लब में किया जायेगा। कार्यशाला शाम पांच बजे से आठ बजे तक चलेगी। वहीं , 25 जून को टेल्को स्थित संगीत समाज सभागार में नृत्य प्रशिक्षुओं के द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा।
शहर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्य कलाकार गौरी दिवाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने शहर पहुंच चुकी हैं। कार्यशाला में बिरजू महाराज, जयकिशन महराज एवं अदिति मंगलदास की शिष्या गौरी दिवाकर अलग-अलग समूहों में प्रशिक्षण देंगी। गौरी का प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच दिनों का होगा और नृत्य प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन किया जायेगा | लोगों को कत्थक नृत्य के क्षेत्र में जोड़ने और जुड़े लोगों को बारीकियां सिखाने के लिए हर साल इसका आयोजन किया जाता है।



 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS