ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
अंतरराष्ट्रीय
चीन में तूफान ''जोंगदारी'' की दस्तक, 145 से अधिक उड़ानें रद्द
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2018 3:23:36 PM
चीन में तूफान ''जोंगदारी'' की दस्तक, 145 से अधिक उड़ानें रद्द

शंघाई। चीन के शंघाई के जिनशान जिले में शुक्रवार सुबह तूफान 'जोंगदारी'  की दस्तक  से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।  राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि तूफान ने 10.30 बजे दस्तक दी। सिन्हुआ ने शहर के बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय के हवाले से बताया कि तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ जोंगदारी से अब तक 500 से अधिक पेड़ उखड़ चुके हैं।

 
अस्थाई तौर पर जलभराव हो गया है और लगभग 800 घरों में बिजली गुल हो गई है।रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति को समय पर ही नियंत्रित कर लिया गया और बारिश की रफ्तार कमजोर पड़ी है। यहां से  1,51,400 लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया है। 145 से अधिक उड़ानें और 119 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ समुद्र तटों को बंद कर दिया गया है।  गौरतलब है कि 22 जुलाई को तूफान 'एम्पिल' ने शंघाई के चोंगमिंग द्वीप पर दस्तक दी थी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS