अंतरराष्ट्रीय
बगदाद के हथियार के डिपो में विस्फोट, 16 की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2018 11:39:41 AMबगदाद। बगदाद में हथियारों के डिपो में विस्फोट होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। बगदाद की सुरक्षा अभियान कमान ने एक बयान में बताया कि हथियारों के डिपो में विस्फोट हुआ है। सुरक्षा बलों ने विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार एक घर में रॉकेट ग्रेनेड और गोले समेत भारी हथियार बहुतायत में रखा हुआ था। इस कारण यह विस्फोट हुआ। ये हथियार एक सशस्त्र समूह के थे। उन्होंने कहा कि विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और तकरीबन 32 अन्य जख्मी हुए हैं।
पीड़ितों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। यह विस्फोट बगदाद के उत्तर पूर्वी जिले में एक शिया मस्जिद के नजदीक हुआ है। चश्मदीदों ने कहा कि सदर सिटी जिले में विस्फोट की वजह से घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।