ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के 4 जहाजों पर लगाया प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2017 3:36:05 PM
संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के 4 जहाजों पर लगाया प्रतिबंध

न्यूयॉर्क, (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी अनुरोध पर शुक्रवार को उत्तर कोरिया के चार जहाजों को अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक पहुंचने से रोक दिया। ऐसा संदेह है कि इन जहाजों में उत्तर कोरिया के खिलाफ लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल सामग्री हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

राजनयिकों ने पहचान नहीं बताने की शर्त पर कहा कि यूआई जी बोंग 6, रंग रा 2, सैम जोंग 2 और रे सोंग गांग 1 जहाजों को अमेरिका के अनुरोध पर रोका गया। 

 

उन्होंने आगे कहा कि चीन केवल चार उत्तर कोरियाई जहाजों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुआ। उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। लेकिन भविष्य में अन्य जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया खुली हुई है।

 

सुरक्षा परिषद ने वर्ष 2017 में उत्तर कोरिया पर तीन चरणों में प्रतिबंध लगाए जिनमें लोहा, कोयला, मत्स्य उद्योग, कपड़ा, तेल आपूर्ति और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं।

 

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने पांच अक्टूबर को भी प्रतिबंधित सामान लेकर जा रहे चार जहाजों की पहचान की थी। उन पर बंदरगाह तक पहुंचने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहला मामला था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS