झारखंड
पंचायत मुखिया के बेटे समेत दो को नक्सलियों ने मारी गोली, हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2017 4:33:02 PMगिरीडीह, (हि.स.)। बिहार-झारखंड सीमा पर गिरीडीह जिले के भेलवा घाटी थाना क्षेत्र के रमनीटांड़ गांव में रविवार रात एक नक्सली हमला हुआ। रमनीटांग के मुखिया के घर पर आठ-दस की संख्या में आए नक्सलियों ने धावा बोला और दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना स्थानीय पुलिस थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई। बतादें कि नक्सलियों ने भेलवाघाटी पंचायत के मुखिया प्रभावति वर्णवाल के बड़े बेटे सुभाष कुमार के साथ श्याम सुंदर पंडित को गोली मारी थी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नक्सली हमले में मुखिया का छोटा बेटा गौरी प्रसाद वर्णवाल और एक अन्य रंजीत कुमार घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।