मनोरंजन
अक्षय की 'गोल्ड' ने रचा इतिहास, सऊदी अरब में रिलीज हुई पहली बॉलीवुड फिल्म बनी
By Deshwani | Publish Date: 31/8/2018 12:37:22 PMनई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में तो कामयाब रही ही इस फिल्म ने इतिहास भी रच दिया है। गोल्ड बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जो कि सऊदी अरब में रिलीज हुई है। अक्षय कुमार इससे काफी खुश है। अक्षय कुमार की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म गोल्ड भारतीय बाजार में शानदार बिजनेस कर रही है। मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बनाए हुए है। अक्षय की फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया। अब गोल्ड के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।
गोल्ड को सऊदी अरब में 30 अगस्त को रिलीज किया गया। इसकी जानकारी खिलाड़ी कुमार ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा- ''भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को पहली बार सऊदी अरब में दिखाया जाएगा। मुझे ये शेयर करते हुए खुशी है कि गोल्ड किंगडम ऑफ सऊदी अरब में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड मूवी है। जो कि सिनेमाघरों में आज से दिखाई जाएगी।