ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
मनोरंजन
कल्पना ने थामा भाजपा का दामन
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2018 11:41:14 AM
कल्पना ने थामा भाजपा का दामन

पटना। भोजपुरी गीत संगीत को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली भोजपुरी और असमी की प्रख्यात गायिका कल्पना पटवारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कल्पना ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, रवि शंकर प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आदि नेता उपस्थित थे।

 ज्ञात हो कि कल्पना नरेंद्र मोदी जी से काफी प्रभावित हैं। साल 2015 में कल्पना ने मोदी जी और जापान के प्रधानमंत्री के सामने भिखारी ठाकुर के गीतों को स्वर देकर लोगों का दिल जीता था। कल्पना ने भोजपुरी गीतों को अंतरराष्ट्रिय सम्मान दिलाया है। उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी गाने गाए हैं। साथ ही अभी तक उन्होंने कुल 30 भाषाओं में गाने गाए हैं। इससे पहले भाजपा में भोजपुरी जगत के सितारों का जुड़ना कोई नई बात नहीं है। कल्पना से पहले मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह भी भाजपा के सदस्य रहे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS