ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
दरभंगा
सनातन कुमार छात्र चुनाव में 163 वोट से विजय घोषित, बने अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2018 8:48:53 PM
सनातन कुमार छात्र चुनाव में 163 वोट से विजय घोषित, बने अध्यक्ष

 
दरभंगा। मनीगाछी। वीरेन्द्र।
 
जयानंद महाविद्यालय नेहरा में छात्र संघ चुनाव का परिणाम बुधवार को गिनती के बाद घोषित कर दिया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रधानाचार्य चौधरी अभयनाथ राय ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में गिनती के बाद 163 वोट से सनातन कुमार चौधरी को विजय घोषित किया गया। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरफराज आलम को 163 वोट से पराजित किया है।
 
 
 
 उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें सनातन कुमार चौधरी को 339 वोट, मो सरफराज आलम को 176 वोट एवं मो मोजाहिद हुसैन को 17 वोट प्राप्त हुआ। जबकि 3 वोट अवैध पाया गया।
 
साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए निशा कुमारी, सचिव पद के लिए अमरेश कुमार पोद्दार, संयुक्त सचिव पद के लिए वरूण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए दशरथ कुमार सहनी, काउंसिल मेंबर के दो पद के लिए इन्द्रजीत कुमार भगत एवं अनुराग कुमार झा पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं।
 
 
सभी विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया गया है। मौके पर विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डॉ भास्कर नाथ ठाकुर, मजिस्ट्रेट सीओ रविन्द्र कुमार चौपाल, बीएओ दिनेश झा, पुलिस निरीक्षक बहेड़ा राम लायक राम, थानाध्यक्ष मनीगाछी राजीव कुमार, नेहरा ओपी प्रभारी  मनोज कुमार राय व बाजितपुर ओपी प्रभारी  महेश्वर कुमार मिश्र अपने सुरक्षा बलों के साथ मौजूद थे।
 
 
वहीं जेएन कॉलेज नेहरा के संपन्न हुए छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर विजयी उम्मीदवारों ने बुधवार को विजय जुलूस निकाला। कॉलेज परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकले विजय जुलूस में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे। विजय जुलूस में छात्रों ने हाथ में तिरंगा फहराते हुए जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। विजय जुलूस नेहरा रजवाड़ा होते हुए हाट चौ, दरगाह चौक व लुल्हवा चौक तक गई। इस दौरान नेहरा पुलिस भी मौजूद थीं। अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदों पर जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ठाकुर ने बधाई दी है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS