ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिज़नेस
फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2018 1:57:02 PM
फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

 नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद से पेट्रोल करीब 50 पैसे और डीजल 64 पैसे महंगा हो चुका है। आज पेट्रोल पर 15 पैसे बढ़ाए गए। वहीं, डीजल पर 21 पैसे बढ़ाए गए हैं। बता दें, तेल कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव के चलते 19 दिन तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। 24 अप्रैल के बाद 14 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए।

 
दिल्ली में आज पेट्रोल 75.09 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में इसका भाव 66.56 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम इस वक्त 5 साल के उच्चतम स्तर पर हैं। वहीं, डीजल का यह अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।
 
मुंबई में पेट्रोल के दाम 82.94/लीटर, डीजल 70.87/लीटर पर पहुंच गए हैं। मुंबई में आज पेट्रोल पर 15 पैसे वहीं, डीजल पर 22 पैसे बढ़ाए गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल पर 14 पैसे बढ़ाए गए हैं और इसका भाव 77.788/लीटर पर पहुंच गए हैं। वहीं डीजल पर 21 पैसे बढ़ाए गए हैं, इसका भाव 69.102/लीटर पर पहुंच गए हैं। चेन्नई में सबसे ज्यादा पेट्रोल पर 16 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल का भाव 77.929/लीटर पहुंच गया है। वहीं, डीजल के दाम 70.243/लीटर पहुंच गए हैं। डीजल में 23 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS