बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश के घर दिख रही महापर्व छठ की रौनक, लालू परिवार में पसरा सन्नाटा
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2019 5:46:46 PMपटना। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। बिहार के हर जिले में छठ की धूम देखने को मिल रही है। एक वो भी जमाना था जब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का छठ व्रत मशहूर हुआ करता था। लेकिन कुछ सालों से छठ के दौरान लालू यादव व राबड़ी देवी के आवास पर सन्नाटा पसरा दिखता है। इस साल भी छठ में राबड़ी आवास पर सन्नाटा है।
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर लोक आस्था के महापर्व की रौनक दिख रही है। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वजन छठ कर रहे हैं। शुक्रवार को खरना की पूजा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर राज्यपाल फागू चौहान व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, अधिकारी व कार्यकर्ता प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ लालू परिवार इस बार भी छठ नहीं मना रहा है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का परिवार चौतरफा मुसीबतों से घिरा हुआ है। चारा घोटाला मामले में सजायफ्ता लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची के अस्पताल रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेजपताप के तलाक का मामला भी कोर्ट में चल रहा है जिसके चलते भी उनका परिवार मुश्किल से जूझ रहा है।