ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
गला दबाकर युवक की निर्मम हत्या
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2018 3:36:54 PM
गला दबाकर युवक की निर्मम हत्या

गोपालगंज। गोपालगंज में एक व्यक्ति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद मृतक के शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया। मृतक का शव कटेया के बैकुंठपुर-परिवध जाने वाली सड़क के किनारे नहर में फेका गया था।

 
इसकी जानकारी आज उस वक़्त लगी। जब स्थानीय लोग नहर के किनारे से जा रहे थे। तभी उन्हें किसी का शव नहर में दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना तुरंत कटेया थाना को दी। शव को देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश दुबे के रूप में हुई है। वह कटेया के बंदरहा निवासी मोहन दुबे का पुत्र है। वह अपने घर में अकेला था।  वह साधू के वेश में ही इधर उधर रहता था।
 
पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की वजह संपत्ति हड़पने की नियत हो सकती है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS