बेतिया
बेतिया के छठ घाटों की बैरिकेडिंग व खतरे का बैनर शीघ्र लगाएं: डॉ. देवरे
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2019 2:51:48 PMबेतिया। पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे, एसपी जयंत कांत एवं नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सीकरिया ने आज शहर के सभी छठ घाटों की तैयारियों का मुआयना किया।
उत्तरवारी पोखरा छठ घाट पर नप सभापति गरिमा सीकरिया व ईओ विजय कुमार उपाध्याय से कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर मानक दूरी अधिकतम तीन फीट पर अनिवार्य रूप से बांस बल्लियों से बैरिकेडिंग कर के सुरक्षा घेरा बनवाया जा रहा है। खतरे का निशान व उसका बैनर भी लगवाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारी व प्रतिनिधि ने दिया।
इसके अलावे शहर के मुख्य घाटों पर नाव के साथ गोताखोरों व नाविकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश डीएम डॉ. देवरे ने दिया। उधर एसपी जयन्त कांत ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में पुलिस गश्त तेज करने, घाटों पर खुद थानाध्यक्षों को सुरक्षा प्रबंध का जायजा लेने का निर्देश दिया गया है, प्रत्येक घाट पर पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।