बिहार
गोपालगंज में मवेशी चरा रहे बच्चों पर पलटा ट्रक, छह की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2019 12:29:00 PMगोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सरेया नरेंद्र गांव में आज सुबह मार्बल से भरे ट्रक के पलटने से छह बच्चों की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है, जिसके बाद राहत का कार्य चलाया जा रहा है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने यहां बताया कि सरैया नरेन्द्र गांव में कुछ बच्चे सड़क किनारे मवेशी चरा रहे थे तभी मार्बल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में छह बच्चों की दबकर मौत हो गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। इस घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू का काम चलाया जा रहा है।