ब्रेकिंग न्यूज़
Motihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया
बिहार
मोतीहारी: राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवलाल सहनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2024 4:39:41 PM
मोतीहारी: राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवलाल सहनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

मोतीहारी राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवलाल सहनी (अधिवक्ता) ने संसदीय कार्यालय, गांधी कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में राजद के अन्य पदाधिकारियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।       

       
 
 
 
 
सदस्यता ग्रहण कराने के बाद सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अति पिछड़ा को मजबूत बनाना है तो मोदी को मजबूत बनाना है। संविधान (123वें संशोधन) विधेयक को लागू करके राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) का गठन कर ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।
           
 
 
 
 
अतिपिछड़ा समाज से आने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओबीसी समाज के लिए आरक्षण एवं सशक्तिकरण की वकालत करने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया।
     
 
 
 
 
सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमित सहनी (प्रवक्ता )राजद, देवकी गुप्ता, बविनय सहनी मेहसी, बुनिलाल सहनी कोटवा, बबलू अंसारी केसरिया, डॉक्टर मदन प्रसाद तुरकौलिया, सूरज पासवान मेहसी, सुदामा सहनी सहित बड़ी संख्या राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS