ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिहार
नेपाल आर्म्ड फोर्स के जवानों की ओर से गोलीबारी में बिहार के युवक की मौत, दो अन्य घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2020 11:00:00 PM
नेपाल आर्म्ड फोर्स के जवानों की ओर से गोलीबारी में बिहार के युवक की मौत, दो अन्य घायल

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी-नेपाल सीमा पर जानकी नगर गावं में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे नेपाल आम्र्ड पुलिस फोर्स के जवानों की आरे से की गयी फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी है।  जबकि दो अन्य घायल हो गये। सीतामढ़ी के पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों और नेपाल पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद नेपाल पुलिस की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गयी।  एसपी अनिल कुमार के अनुसार  घायलों का सीतामढ़ी सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस, प्रशासन और एसएसबी के वरीय अधिकारी कैंप कर रहे है। तनाव को देखते हुए सीमा पर चैकसी बढ़ा दी गयी है।  

 घटना के बाद से भारत-नेपाल सीमा पर तनाव बढ़ गया है। दोनों तरफ सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। घटना को लेकर सशस्‍त्र सीमा बल  के एक पदाधिकारी के अनुसार घटना नेपाल क्षेत्र के अंदर हुई है। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। गृह विभाग ने घटना की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। उधर, ऐसी ही एक और घटना बिहार के किशनगंज के इलाके में नेपाल सीमा पर पिछले दिनों हुई थी। उस वक्‍त भी नेपाल पुलिस ने वहां गए बिहार के लोगों पर फायरिंग की थी।
 
 
मिल रही खबरों के अनुसार सीतामढ़ी जिला निवासी लगन राय अपने पुत्र के साथ किसी महिला रिश्तेदार से मिलने सीमा पर गए थे। नेपाल पुलिस उनको सीमा से भगाना चाह रही थी। पिता-पुत्र ने थोड़ी देर की मोहल्लत मांगी तो नेपाल पुलिस ने उनके लड़के पर लाठी चला दी तथा लगन राय को घसीटते हुए सीमा से सौ मीटर दूर ले गई और बंधक बना लिया। यह देखकर सीमा पर क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों व खेतों में काम कर रहे लोगों ने विरोध करना चाहा तो नेपाल पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी।
 
मृतक की पहचान जानकी नगर टोला लालबंदी निवासी नागेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, विनोद राम के पुत्र उमेश राम व सहोरवा निवासी बिंदेश्वर शर्मा के पुत्र उदय शर्मा घायल हैं। बंधक बनाया गया व्यक्ति जानकीनगर का लगन राय है। नेपाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के अधिकारी बॉर्डर पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS