बिहार
समस्तीपुर: हसनपुर में युवक की गोली मार हत्या
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2020 10:25:13 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गयी। घटना रविवार देर रात हसनपुर थाना के रामपुर गांव की है। घटना सूचना पर पहुंची हसनपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक रविवार की रात बाइक से सकरपुर ढाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने युवक को घेर लिया और गोली मार दी। गोली युवक के कनपट्टी में लगी और युवक गिरकर दम तोड़ दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। इधर, समस्तीपुर जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस की सुरक्षा चक्र पर सवाल उठने लगे हैं।