बिहार
समस्तीपुर : वारिसनगर में दुग्ध सेंटर संचालक को मारी गोली, स्थिति गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2020 10:35:16 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना के रहुआ गांव में बदमाशों ने दुग्ध सेंटर संचालक सर्वेश ठाकुर को गोली मार दिया। घटना मंगलवार शाम की है। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जाता है। घटना के बाद जख्मी हालत में स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।
लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि पहले घात लगाए तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली सर्वेश के पंजरे व सिर में लगी। फिलहाल दुग्ध सेंटर संचालक की स्थिति काफी गंभीर है।