बिहार
आपदा विभाग ने बिहार के सभी क्वारंटीन सेन्टर सोमवार से बंद करने के आदेश दिए, अब प्रवासी कामगर रहेंगे होम क्वारंटीन
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2020 11:00:00 PMपटना। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार से से प्रदेश के सभी क्वारंटीन सेन्टर बंद करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी कामगारों को अब होम क्वांटरिन में रहना होगा।
आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि विभिन्न जिलों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर कल से बंद हो जाएंगे। राज्य के सभी प्रखंडों में पंद्रह हजार से अधिक क्वारंटाइन सेंटर खोले गये थे। जिनमें पंद्रह लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को रखा गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने इन सेंटरों के कल से बंद होने का आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि क्वारंटाइन सेंटर बंद हो जाने के बाद जो प्रवासी बिहार आएंगे उन्हें होम क्वारंटाइन में
ही रखा जायेगा।