ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सीतामढ़ी के एक व्यक्ति की मौत, लॉकडाउन के दौरान 1,742 लोग हुए गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2020 10:45:31 PM
सीतामढ़ी के एक व्यक्ति की मौत, लॉकडाउन के दौरान 1,742 लोग हुए गिरफ्तार

पटना। प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत की खबर है। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गयी है। शनिवार को  पटना के एनएमसीएच में कैंसर से ग्रसित सीतामढ़ी जिले के एक रोगी की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि युवक का मुंबई स्थित टाटा कैंसर रिसर्च इंस्टीच्यूट में इलाज चल रहा था।

 

श्री कुमार ने बताया कि युवक 28 अप्रैल को मुम्बई से सीतामढ़ी वापस लौटा था और उसे तीस अप्रैल को एनएमसीएच में भर्ती किया गया था। इधर, कोरोना के 15 नये मामलों की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 481 हो गयी है। आज सामने आये नये मामलों में भोजपुर में 6, कैमूर में 3, बक्सर और कटिहार में 2-2, सारण तथा अररिया में एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब राज्य के 30 जिले इस महामारी की चपेट में आ गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज 9 और कोरोना संक्रमित मरीजों को सवस्थ होने के बाद अस्पताल से छुटटी दे दी गई है। स्वस्थ होने वालों में नालंदा और पटना के 3-3, मुंगेर के 2 तथा बक्सर के एक मरीज शामिल हैं। अब तक एक सौ सात मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक 25,724 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि बाहर से आये 57 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। श्री कुमार ने बताया कि घर-घर सर्वे अभियान के तहत अब तक 86 लाख 88 हजार घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। सर्वे के दौरान 4 करोड़ 68 लाख लोगों की जांच की गयी है जिनमें 3,275 लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत दर्ज की गई है।

 
प्रदेश में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में अब तक 1,758 प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं। वहीं, 1,742 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तिरपन हजार नौ सौ चैवालीस वाहन भी जब्त किये गये हैं। अब तक 12 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जुर्मा ने के रूप में वसूल की गयी है।
 
 
 
देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 37,776 हो गई है, जबकि इस बीमारी से अब तक 1,223 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकडों में बताया गया है कि कोविड19 के इस समय 26,535 सक्रिय मामले हैं। 10,018 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS