बिहार
24 घंटों के दौरान बिहार में 28 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 251
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2020 1:32:01 PMपटना। बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 28 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 251 हो गयी है।
पटना में 7, कैमूर में 6, बक्सर में 5, मुंगेर में 3, रोहतास में 2, अरवल, भोजपुर सारण, गया और वैशाली में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, भागलपुर, बांका और शिवहर के 6 प्रवासी मजदूरों में भी संक्रमण मिला है।
पीड़ित मरीजों में से अब तक 46 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो गई है। इधर, 151 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमण का फैलाव अब राज्य के 21 जिलों तक हो गया है। इधर, घर-घर सर्वेक्षण अभियान के तहत अब तक 71 लाख 25 हजार से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है। सर्वे के दौरान सर्दी-खांसी और बुखार वाले 2526 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से 1890 लोगों के नमूने एकत्र कर लिये गये हैं।