बिहार
लालू ने ट्वीट कर दी आडवानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2017 7:11:38 PMपटना, (हि.स.)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को ट्वीटर पर भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवानी को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी है।
उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से ट्वीट करते हुए लिखा है 'आडवाणी जी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं, अगर कोई शिष्य बागी हो जाए तो इसकी चिंता कभी मत कीजिए। भगवान आपके आगे का जीवन प्रसन्नतापूर्ण, स्वस्थ, लंबी और सफल बनाए।'