बिहार
जवानी में की हत्या बुढ़ापा में मिली आजीवन कारावास, जानिए तीन लोगों की क्या है दस्तान
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2019 4:28:40 PM नवादा। जिला के नरहट थाना क्षेत्र के हसनपुरा गाँव में विकलांग युवक अवधेश राजवंशी की गला रेतकर की गई थी हत्या।
मृतक के भाई व सूचक राजेंद्र राजवंशी ने बताया है कि हमारा भाई विकलांग था लेकिन उन्होंने गांव के लिए काफी काम किया था। उसी क्रम में पुल निर्माण को लेकर हुई विवाद के बाद भाई राजेंद्र राजवंशी को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि 15 .01.1997 में उनकी हत्या की गई थी हत्या में 5 लोग शामिल थे। लेकिन 2 लोगों का रिहाई हो गया।
वहीं कोट के एपीपी अजीत कुमार ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर हत्या की गई थी। जिसमें आज ADJ 5 कोट में अरविंद कुमार ने 3 लोगों को हत्या दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वही 5 हजार जुर्माना लगाया गया।