बिहार
नालंदा में सड़क दुर्घटना में दारोगा समेत दो की मौत
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2017 1:31:43 PMनालंदा, (हि.स.)। बिहार में नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक दारोगा समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जहानाबाद से एक बोलेरो पर सवार होकर दस लोग हिलसा के मोमिंदपुर गांव जा रहे थे, तभी दनियावा की ओर से आ रहे ट्रक ने मीना बाजार के निकट बोलेरो में सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक दारोगा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा आठ अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में दारोगा बब्बन शर्मा और अशोक शर्मा शामिल हैं जो जहानाबाद जिले के मखदुमपुर गांव के निवासी थे। दारोगा शर्मा सिवान में पदस्थापित थे।