बिहार
शहादत दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव याद किये गए
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2017 6:00:26 PMमुजफ्फरपुर/साहेबगंज । साहेबगंज के आशापट्टी परसौनी स्थित भगत सिंह चौक पर महान क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता फारूक अंसारी ने की।
इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने क्रांतिकारी भगत सिंह सहित राजगुरु ,सुखदेव के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सोहनलाल दीवाना ,देवेंद्र कुमार ,रामनाथ पासवान,केशव भगत,जगलाल पासवान, दीपक पटवा,विद्यासागर, राधिका रमण चन्द्रिका सिंह ने विचार रखे।