ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिहार
पांच दिन बाद भी कांटी नगर पंचायत से नहीं निकल पाया बरशाती पानी
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 4:39:24 PM
पांच दिन बाद भी कांटी नगर पंचायत से नहीं निकल पाया बरशाती पानी

मुजफ्फरपुर,  (हि.स.)। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी नगर पंचायत में बारिश के पांच दिन बाद भी लोग जलमाव से परेशान हैं। यहां के सरकारी अस्पताल में अभी भी पानी भरा है। वहीं, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आवास पर भी पानी भरा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल परिसर में जलजमाव मरीजों के लिए काफी खतरनाक है क्योंकि जलजमाव से मच्छर जनित बीमारियाें में इजाफे की आशंका है।
अस्पताल के सीएमओ डॉ अरुण कुमार ने बताया कि निजी स्तर पर पंप लगवाकर अस्पताल और आवासीय परिसर से पानी निकाला गया है, लेकिन अस्पताल परिसर में पानी अब भी मौजूद है। नगर पंचायत के अध्यक्ष गजेन्द्र पासवान नें बताया कि नगर पंचायत के नालों में कचड़े भरे हैं। वहीं, नालों का कनेक्शन किसी खुले स्थान से नहीं होने के कारण पानी इलाके के बाहर नहीं निकल पा रहा है।अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि नगर पंचायत के कैबिनेट की बैठक में पूरे नगर पंचायत के इलाके में जल निकासी नाला बनाने और बने हुए नालों को साफ करवाने का प्रस्ताव पारित कर लिया गया है। जल्द ही यहां से पूरा पानी निकाल लिया जाएगा।











 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS