बिहार
रक्सौल: ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2022 12:29:18 AMरक्सौल। अनिल कुमार। मंगलवार को रमजान की समाप्ति के बाद रक्सौल अनुमंडल में ईद की त्योहार शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार की शाम ईद के चांद का दीदार करने के बाद मंगलवार की सुबह शहर के अलग-अलग मस्जिदों के साथ-साथ ईदगाह में ईद की नमाज अता की गयी।
नमाज के दौरान किसी तरह के विधि व्यवस्था की परेशानी न हो, इसको लेकर प्रशासन काफी सजग दिखा। सभी ईदगाह और मस्जिद के पास अनुमंडल प्रशासन के द्वारा पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। रक्सौल के मेन रोड स्थित बड़ी मस्जिद पर सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज पढ़ी गयी। यहां रक्सौल के अलग-अलग इलाकों से आये लोगों ने नमाज पढ़ने के साथ ही देश में अमन व शांति की दुआ की। नमाज पढ़ने के बाद दुआ पढ़ी गयी और लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी।
प्रशासन की टीम भी यहां पर मौजूद थी, ताकि नमाज पढ़ने के लिए आये लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। मौके पर मौजूद बीडीओ संदीप सौरभ, कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सीओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने स्वयं नमाज की समाप्ति के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं बड़ी मस्जिद के शाही इमाम मो. जैद ने बताया कि ईद आपसी भाईचारे का त्योहार है। नमाज के बाद देश में अमन व शांति की दुआ के साथ-साथ सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य और उन्नती की कामना की गयी है।मौके पर मो. शमीम अहमद, नायाब आलम, मो. शमसुदिन आलम, सोनू आलम सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।