बिहार
रक्सौल: बार एशोसियशन के अध्यक्ष बने शशिकांत तिवारी
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2021 8:25:14 PMरक्सौल। अनिल कुमार। बुधवार को अनुमंडल बार एशोसियशन के पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो विरेन्द्र प्रसाद व शशिकांत तिवारी ने नामाकंन किया था।जबकि सचिव पद के लिए रामअयोध्या प्रसाद, अशोक कुमार झा, उमाशंकर प्रसाद ने नोमिनेशन डाला था।वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मो. महफुज रब, प्रमोद कुमार तिवारी, सहायक सचिव के लिए परमात्मा पाण्डेय, राजकरण राय, संयुक्त सचिव के लिए मो. कलिमुल्लाह, सुनिल कुमार सिन्हा व कोषाध्यक्ष पद के लिए राणा गजेन्द्र सिंह व रामबाबू पटेल ने नामाकंन दाखिल किया। बार एशोसियशन के चुनाव में कुल 57 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिसके बाद चुनाव पदाधिकारियों की उपस्थिती में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए शशिकांत तिवारी को 34 वोट मिले तो विरेन्द्र प्रसाद को 23 वोट मिले. जिसके बाद अध्यक्ष पद पर शशिकांत तिवारी को विजयी घोषित किया गया। वहीं सचिव पद अशोक कुमार झा, सहायक सचिव पद पर परमात्मा पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया। चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों ने एक दूसरे को माला पहनाकर और रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष शशिकांत तिवारी व सचिव श्री झा ने बताया कि अधिवक्ताओ के हक व अधिकार के लिए संघ काम करेगा।