प्रमोद शंकर सिंह के रेल मंत्रालय में केंद्रीय यात्री सेवा समिति सदस्य बनने पर हर्ष
रक्सौल। अनिल कुमार। पूर्वी चम्पारण के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह को रेल मंत्रालय में केंद्रीय यात्री सेवा समिति का सदस्य नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देते हुए स्थानीय सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन को सिंह के त्याग व पार्टी के प्रति समर्पण का फल बताया है।
इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करने वालों में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा, भाजयुमों प्रदेश महामंत्री ई. जितेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह, जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, गणेश यादव, अशोक पांडेय, प्रो. मनीष दुबे, हरिमोहन भगत, अवधेश गुप्ता, अरविंद सिंह, ज्योतिनारायण चौधरी, ललन सहनी, रूपा राज, अनिल राम, बब्लू सिंह, प्रदीप सर्राफ, जितेंद्र सिंह, श्याम शर्मा सहित दर्जनों शामिल हैं। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष वरुण सिंह ने दिया।