बिहार
घोड़ासहन में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर स्थति में मणि हॉस्पिटल में भर्ति
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2021 11:07:46 PMमोतिहारी। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के घुघुआ में मामूली विवाद पर चाकू गोदकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना गुरुवार के शाम 7 बजे की है जिसमें अंकित प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों का कहना है कि एक मामूली विवाद में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के घुघुआ निवासी अनुराग पाण्डेय ने अंकित पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अंकित को मोतिहारी के मणि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं इसकी सूचना छतौनी थाना को भी दी गई।