ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सरोकार मंच रक्सौल ने सैकड़ो ग्रामीणों के बीच मास्क का किया वितरण
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2021 10:30:14 PM
सरोकार मंच रक्सौल ने सैकड़ो ग्रामीणों के बीच मास्क का किया वितरण

रक्सौल अनिल कुमार। कोरोना महामारी से बंचाव के दृष्टिकोण से सरोकार मंच रक्सौल के तत्वावधान में रविवार को भरतमही गांव के सैकड़ो ग्रामीणों के बीच लगभग 500पीस मास्क वितरण कर दोगज की दूरी और मास्क है जरुरी का नारा लगाते हुए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भरतमही स्कुल के पास से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  

 
 
 
 
सड़क के दोनो किनारे अवस्थित सभी घरों में  जाकर घर के सभी सदस्यो को संस्था के सचिव राजेश कुमार वर्मा,सदस्य रंजन किशोर मिश्रा, राजेश केशरीवाल,दीपक कुमार सहित अन्य लोगो ने भी मास्क वितरण किया और  हमेशा मास्क का प्रयोग करने दो गज की दूरी बनाए रखने के साथ ही  साबुन पानी से नियमित हांथ धोने के बारे में सभी सदस्यों ने लोगों को बारी बारी से बताया।
 
 
 
कोरोना महामारी से बंचाव के हर विकल्प को अपनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उक्त गांव मे काम करने वाले मजदूरों और महिलाओं को भी मास्क दिया गया और मास्क का नियमित उपयोग करने,भीड़ भाड़ नही लगाने पर जोर देते हुए लोगोंं को कोरोना के प्रति जागरुक किया गया।इस अवसर पर रसोईया संघ के अध्यक्ष चांद तारा,मौसम कुमार विक्की कुमार उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS