बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल रैली में जनता को अपनी 15 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2020 9:57:26 PMरक्सौल। अनिल कुमार। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निश्चय संवाद माध्यम से बिहार की जनता को अपने पन्द्रह वर्षों के उपलब्धियां जैसे कानून ब्यवस्था, सड़क ,बिजली, पानी शिक्षा तथा कोरोना काल में कामगरों की मदद , राशन कार्ड इत्यादि पर किए काम के बारे मे बताया। भेलाही स्थित एक स्कूल में जिलाध्यक्ष भुवन पटेल के नेतृत्व में हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री के संवाद को सुना।
प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सौरभ राव के आवास पर, रक्सौल नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार के आवास के साथ सभी विधानसभा के अलग अलग स्थानो पर सभी कार्यकर्ताओं के आवास पर टीवी या मोबाईल के माध्यम से हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद को बड़े ही उत्साह से सुना । उक्त अवसर पर जनता दल(यू०) के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने कहा कि बिहार के मुखिया जिन्हे विकास पुरुष के नाम से जनता जानती है।