बिहार
सड़क निर्माण जिला भूअर्जन अधिकारी ने भूमि अधिग्रहण का पेपर एसएसबी कमान्डेंट श्री प्रियवर्त शर्मा को सौंपा
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2020 9:42:50 PMरक्सौल। अनिल कुमार। चिकनी मे नव निर्मित एसएसबी कैम्प जाने के लिए सड़क निर्माण जिला भूअर्जन पदाधिकारी बिजय कुमार ने 3.959 डिसमिल भूमि अधिग्रहण का पेपर एसएसबी कमान्डेंट श्री प्रियवर्त शर्मा को सौंपा। एसएसबी 47 वी बटालियन के कमांडेन्ट प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि चिकनी में नव निर्मित बल मुख्यालय रोड के लिए तीन एकड़ पंचानवे दशमलव नब्बे डी, जो चिकनी में अवस्तिथ है अधिग्रहण दिया गया।
बताया कि चिकनी में कुछ कैम्प और क्वार्टर दोनो बन रहा है।जहां जाने के लिए सड़क निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी। जो पुरा हो गया। जिला भूअर्जन पदाधिकारी बिजय कुमार ने शनिवार को अधिग्रहण पुरा कर उसका पेपर सौंप दिया। इस से एसएसबी क्वार्टर आवागमन सहज होगा। इस अवसर पर डीप्टी कमान्डेंट मनोज कुमार,एल आरडीसी मनीष कुमार सीओ विजय कुमार उपस्थित थे। कमांडेन्ट 47 वीं वाहनी ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी को धन्यवाद दिया है।