बिहार
पताही में मास्क नही पहनने पर 50 लोगों से 2 हजार का किया गया फाइन
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2020 5:43:08 PMमोतिहार/पताही। माधुरी रंजन। पताही थाना क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोक थाम के लिए गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बिना मास्क लगाएं 50 लोगों से दौ हजार का जुर्माना असुला गया। अंचलाधिकारी रोहित कुमार वं थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने थाना चौक ,आरटिपिएस कार्यालय परिसर में अपने काम से आया बिना मास्क लगाएं लगभग 50 लोगों से दौ हजार रुपये जुर्माना किया गया।
अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ रहा है। इस के रोक थाम के लिए आप अपने घर से जब बहुत जरूरी काम हो तो बिना मास्क लगाएं नहीं निकले अगर बिना मास्क लगाएं पकड़े गए तो 50 रुपये जुर्माना देना होगा। जुर्माना के बाद भी बिना मास्क पहने पकड़े जाने पर नियम उल्लंघन करने के जुर्म में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।