बिहार
मोतिहारी के छतौनी में एक प्रवासी युवा कामगार मिला कोविड-19 पोजिटिव, बिहार में संक्रमितों की संख्या 1145 हुई
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2020 11:06:46 PMमोतिहारी। मोतिहारी के छतौनी में शनिवार को एक युवक कोराना पोजिटिव पोजिटिव पाया गया है। उसे छतौनी स्थित डायट क्वारंटिन सेंटर में रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह बीते 10 मई को दिल्ली से बस द्वारा मोतिहारी आया था। जिसके सैंपल की जांच आज कोविड-19 पोजिटिव पाया गया है। इस युवक की उम्र 19 वर्ष बताई गई है। इस तरह बिहार में टोटल कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 1145
अब तक पूर्वी चम्पारण में टोटल 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें कैंसर मरीज कोविड-19 संक्रमित की मौत हो गई है। बचे 13 में गुरुवर को 8 लोग स्वस्थ्य होकर अपने-अपने घर चले गए हैं। अभी 5 संक्रमित बचे हैं। लिहाजा बिहार सरकार के अनुसार 15 संक्रमित पूर्वी चम्पारण से रहे हैं। दरअसल एक पताही निवासी को भी चम्पारण में जोड़ा जा रहा है। जबकि उसे शिवहर का मरीज जोड़ा जाना चाहिए। क्योंकि अगर मोतिहारी निवासी दिल्ली में संक्रमित होकर वहीं पर भर्ती है तो वह मोतिहारी का संक्रमित कैसे काउंट होगा।