ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
फोन पर झगड़े के बाद मोतिहारी के युवक की पत्नी ने पटना स्थित मायके में की आत्महत्या, पति है मुंबई में, अवैध संबंध की आशंका कारण
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2020 10:26:21 PM
फोन पर झगड़े के बाद मोतिहारी के युवक की पत्नी ने पटना स्थित मायके में की आत्महत्या, पति है मुंबई में, अवैध संबंध की आशंका कारण

देशवाणी न्यूज नेटवर्क। मोतिहारी निवासी राशिद अली मुंबई में काम करते हैं। अभी लॉकडाउन में मुंबई में ही फंसे है। पत्नी आशिया खातून पटना के कंकड़बाग में थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली में अपने मायके में थी। बीते रविवार की रात फोन बकझक हुई। फिर सोमवार की सुबह आयशा की लाश कमरे के पंखे से लटकी मिली है।

मायके वालों ने पति राशिद अली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। मायकेवालों का कहना है कि राशिद मुंबई में काम करता है। वह लॉकडाउन में वहां फंसा हुआ है। मायके वालों के अनुसार आशिया को आशंका थी कि राशिद का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। आशिया की शादी करीब नौ महीने पहले मोतिहारी के राशिद अली से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह काम करने मुंबई चला गया था।

कुछ दिनों बाद आशिया भी मायके लौट आई। बताया जाता है कि रविवार को पति-पत्नी के बीच फोन पर काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद आशिया कमरे में सोने चली गई। सोमवार की सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर आशिया का शव पंखे में  रस्सी के सहारे लटका हुआ था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS