बिहार
रामगढ़वा में लॉक डाउन उलंघन को लेकर पुलिस ने की दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2020 6:10:21 PM रामगढ़वा। मेराज आलम बबलू ।कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लागू लॉक डाउन को लेकर धनहर दिहुली व बौधा गाँव के बीच अवस्थित सरेह में हुजूम बना कर गेंहू कटनी कराने को रामगढ़वा पुलिस ने लॉक डाउन उलंघन का मामला दर्ज किया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने रविवार को बताया कि लॉक डाउन में हुजूम बना कर धनहर दिहुली के ग्रामीणों ने गेंहू कटनी करने पहुंचे थे ततपश्चात फिर उसके बाद बौधा गाँव के दर्जन भर लोग भी लाठी,फरसा लेकर गेंहू कटनी करने पहुंचे थे।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रामगढ़वा पुलिस को दूरभाष पर दी।
सूचना मिलने के उपरांत थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक,दारोगा अशोक कुमार सम्राट ,महिला व पुलिस बल के साथ सरेह में पहुंचे जहां भीड़ को हटाया गया। उसके बाद लॉक डाउन उलंघन के तहत अवधेश सिंह,जितेंद्र सिंह,जय किशोर सिंह,जितेश सिंह,राम लोचन सिंह,रूपेश सिंह सहित 14 नामजद जो सभी धनहर दिहुली के है। तथा बौधा गाँव के शिव प्रसाद महतो,नियोजित शिक्षक प्रमोद कुशवाहा, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष ध्रुप कुशवाहा,आमोद कुशवाहा,कृष्णा महतो,संदेश महतो,दुर्गेश महतो,जुगेश महतो,रौशन कुमार सहित अज्ञात 70 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।