बिहार
नेपाल के परसा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प, 9 लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2020 6:07:13 PMरक्सौल। अनिल कुमार। नेपाल के पर्सा जिला के बहुदरमाई नगरपालिका– 9 विश्रामपुर में दो समुदाय के बीच हुए झडप में 9 लोग घायल हो गए जिनका उपचार जारी है। एक पक्ष के लोगों द्वारा दुसरे पक्ष के एक धार्मिक स्थल में बाहर से आकर छिपने वाले संदिग्ध लोगों की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने और उसके बाद छापेमारी होने की घटना का आरोप लगाया।
जिसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद चल रहा था। उसी को लेकर दोनो के बीच मारपीट हुआ जिसमें एकही पक्ष के 9 लोग घायल हो गए।घायल होनेवालों में स्थानीय निवासी 76 वर्षिय बदिया खातुन, 20 बर्षीय फैयाद खान, 25 वर्षीय मकवुल राय, 18 वर्षीय समिम खातुन और 20 वर्षीय इमरान अन्सारी शामिल है । जिनका उपचार वीरगंज स्थित गंडक अस्पताल में जारी है।
दुसरे पक्ष तरफ घायल होनेवालों में एक ही परिवार के 22 वर्षीय बर्षका चन्दा गुप्ता, 20 वर्षीय सुनील गुप्ता, 35 वर्षीय सुशीला देवी पटेल और 23 वर्षीय राधेश्यामप्रसाद कलवार शामिल है। जिनका उपचार नेशनल मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहूंचकर पुलिस स्थानीय 45 बर्षीय नसरुल्लाह मिया और 30 बर्षीय राजु गुप्ता को नियन्त्रण में लेकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। उपरोक्त जानकारी जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के एसडीपीओ सह प्रवक्ता बीरेन्द्र बहादूर शाही ने दिया।