बिहार
रक्सौल स्टेशन परिसर में रेल पदाधिकारियों ने बैठक का किया आयोजन, स्टेशन के आसपास के लोगो को कराया जाएगा भोजन
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2020 9:33:13 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्टेशन परिसर स्थित स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में गुरूवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने की। बैठक में रक्सौल स्टेशन पर पदस्थापित सभी पर्यवेक्षक शामिल हुए। बैठक के दौरान इस बात पर सहमती बनी की जो लोग लॉकडाउन के चलते खाना नहीं खा पा रहे है, उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जाए। इसपर सभी रेल पदाधिकारियों ने अपने नीजी कोष से पैसे का डोनेशन देकर स्टेशन परिसर में लंगर चलाने की बात कहीं।
इसकी जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वैसे लोग जो स्टेशन के आसपास रहते है और उनको खाना खाने में किसी प्रकार की परेशानी है तो स्टेशन पर उनके भोजन की व्यवस्था की जाएगी। सभी सुपरवाइजरो ने भी इस प्रयास का स्वागत किया। मौके पर आइओडब्लू तापस राय, माल अधीक्षक प्रबोध कुमार, पीडब्लूआई देवेन्द्र मोहन, विद्युत अभियंता राजेश कुमार राज, डीसीआई वरूण कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।