बिहार
बीरगंज में लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में दो दर्जन लोगों को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2020 11:04:12 PMमोतिहारी/रक्सौल। अनिल कुमार। लॉकडाउन के 13 वें रोज भारत नेपाल सीमा पर आवागमन ठप्प रहा। वीरगंज और कलैया में दो दर्जन लोगों को लॉकडाउन के उलंघन करने के आरोप में नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया। भारत के रक्सौल सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात रहे।
वही आव्रजन कार्यालय में तैनात मेडिकल टीम के डा अरबीन्द कुमार और फर्मासिस्ट रेजाउल्लाह ने आसपास के कुल 23 लोगों का जांच किया।नेपाल के वीरगंज तरफ नेपाल पुलिस तैनात रहे। मुख्य नाका पर लोगों का आवागमन बिल्कुल ठप्प रहा।