बिहार
सुगौली में लॉक डाउन के बाद भी चीनी मिल कर्मियों पर लटका तलवार, चीनी निर्माण के नाम पर छुट्टी रदद्
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2020 9:33:56 PMमोतिहारी/सुगौली। शिवेश झा। बिहार में लॉक डाउन की सरकारी घोषणा के बाद भी एचपीसीएल के सुगौली चीनी मिल इकाई के अधिकारियों ने बन्दी की घोषणा नही की है। इसको लेकर मिल प्रबन्धन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि पेराई सत्र बन्द होने के बाद अभी मिल में चीनी निर्माण का कार्य किया जाना है। इसको लेकर कर्मियों की नियमित उपस्थिति का आदेश जारी किया गया है। उपस्थित नही होने वाले कर्मियों की छुट्टी रदद् मानी जायेगी। वही कर्मियों ने इस भय के वातावरण में काम करने के असहज महसूस कर रहे है।
नाम नही छापने के शर्त पर कई कर्मियों ने बताया कि घर से बाहर निकलने पर पुलिस का डर है तो वही ड्यूटी नही जाने पर तनख्वाह कटने के भय। इससे भी बड़ा भय हमे कोरोना का सता रहा है। कर्मियों ने बताया कि चीनी मिल में अभी कोई काम बाकी नही रह गया है। चीनी बनाने से लेकर इथेनॉल, छोआ सहित सभी निर्माण व सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। वही इस बाबत प्रभारी प्रबन्धक एस के त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य कार्यालय से ही इस तरह का आदेश प्राप्त है।