बिहार
पत्नी ने पुलिस को बताया- उनके पति ठीकेदार अर्जुन सिंह ने मोतिहारी के चांदमारी निवास पर गोलीमार की थी आत्महत्या
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2019 10:00:00 PMआत्महत्या में प्रयुक्त पिस्टल।
मोतिहारी। शहर के चांदमारी स्थित निवास पर चर्चित ठीकेदार अर्जुन सिंह की गोली लगने से हुई संदिग्ध मौत से बुधवार को पर्दा हट गया। उनकी पत्नी रेणु देवी ने आज नगर थाना की पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया है कि उनके पति ने खुद गोलीमार कर सोमवार को आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने आज उनके उनके चांदमारी निवास पर जाकर घटना की जांच की। आत्महत्या में प्रयुक्त की गई पिस्टल, खोखा व पिलेट भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पत्नी रेणु देवी ने बताया है कि आत्महत्या में प्रयुक्त पिस्टल कहां से आई थी, उन्हें इसका पता नहीं है।
पत्नी रेणु देवी ने बताया है कि वे कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। लिहाजा उन्हें इसका तनिक भी भान नहीं था कि वे इतने परेशान है कि आत्महत्या तक का कदम उठा सकते हैं। बताया है कि उन्हें खून से लथपथ छत पर गिरा देखा और लोगों को आवाज लगाई। उन्हें लादकर शहर के एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उसके बाद वे इतनी बदहवास हो गई कि अब क्या करें तय न कर सकी। इतना तो जरूर सोचा था कि इनकी बॉडी की चीरफाड़ नहीं करवा सकती। इसलिए उन्हें अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं भेजवाकर अपनी ससुराल केसरिया के सागर चुरामन लेकर चली गई।