बिहार
जंगल से भटक कर आया हिरण मोतिहारी के शिकारगंज में मिला, उसे मदनपुर जंगल में भेजा जाएगा
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2019 9:30:53 PMमोतिहारी। अर्चना रंजन।
पूर्वी चम्पारण के शिकारगंज थाना क्षेत्र के चमही गांव में ग्रामीणों हिरण को पकड़कर थाना को सौप दिया। बताया जा रहा है कि यह हिरण पश्चिमी चम्पारण के वाल्मीकिनगर जंगल से भटक कर आया होगा।
वहीं शिकारगंज पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। फिर वन विभाग के कर्मी के साथ शिकारगंज थाना पहुंची। जहां पुलिस ने उसे वन विभाग के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हिरण को चमही गांव से पकड़ा गया है। पकड़ने के समय हिरण आंशिक रूप से जख्मी था। जिसका उपचार वनकर्मियों द्वारा कराया गया। शिकारगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि हिरण उस समय पकड़ा गया जब वह चमही गांव के सरेह में भटकते हुए पहुंचा। सरेह में खेल रहे बच्चों ने अजूबा जानवर लगा और बच्चे उसे खदेड़ने लगे। फिर हिरण भागते हुए चमही गांव में आकर एक घर मे घुस अपनी जान बचाई।
हिरण की बात सुन गांव के सैकड़ो लोग उसे देखने के लिए आ पहुंचे। बाद में ग्रामीणों ने आपसी विचार के बाद फिर से उसे सरेह की तरफ ले जाकर छोड़ दिया गया। लेकिन बाद में वह हिरण कुते के डर से पुनः गांव की तरफ भागा। जंहा लोगों ने उसकी जान के खतरे को देखते हुए उसे ग्रामीणों व बच्चों के सहयोग से पकड़ लिया। वहीं इसकी सूचना शिकारगंज पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद उसे थाने ले जाया गया। इधर वनकर्मियों ने बताया कि पकड़े गए हिरण को मदनपुर जंगल में भेजने की तैयारी की जा रही है।