बिहार
मोतिहारी के फेनहरा में सीएसपी संचालक को गोली मार सवा लाख लूटा, इलाज के दौरान मौत की खबर
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2019 9:06:39 PMमोतिहारी। फेनहारा से माधुरी रंजन।
बिहार में पूर्वी चम्पारण के फेनहारा थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक मनोज कुमार सिंह को गोली मार अपराधियों ने करीब सवा लाख रुपए लूट लिए हैं। सीएसपी संचालक मनोज 37 वर्ष मथुरापुर के भागवत सिंह के पुत्र हैं। उन्हें अपराधयों ने तीन उन्हें गोली मारी है। उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो जाने की खबर आ रही है।
चम्पारण में अपराधियों का दुस्साहस काफी बढ़ा हुआ है। अभी तीन दिन पहले भारत फाइनेंसिलय इंक्लूशन लिमिटेड कर्मी को गोली मार अपराधियों ने सवा लाख लूट लिए थे। कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। फिर सोमवार को फेनहारा में सीएसपी संचालक मनोज कुमार सिंह के साथ हिंसा के साथ लूट की घटना घटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह मधुबन से रुपया निकाल कर मथुरापुर जा रहे थे। रास्ते में खान पीपरा चिमनी के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। उनसे रुपयों भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। वे वहीं गिर पड़े। परिजन उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। जहां से रास्ते में ही मौत हो जाने की खबर आ रही है।
डीएसपी दिनेश पाण्डेय में बताया कि घटना की सूचना के बाद अपराधियों के संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही। मामले का शीध्र उद्भेदन कर दिया जाएगा। अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।