बिहार
मोतिहारी के दरपा में गोलीबारी, एक की मौत, मत्स्यजीवी सहयोग समिति अध्यक्ष घायल
By Deshwani | Publish Date: 11/9/2018 11:43:00 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के दरपा थाना के पीपरा गांव में मंगलवार को हुई गोलीबारी में किशोरी महतो की मौत हो गई है। वहीं मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष रंजीत मुखिया गोली लगने से घायल हो गये है। इनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घायल रंजीत मुखिया के आवेदन पर छतौनी पुलिस ने सात आरोपितों में से एक आराेपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी संजय निजी नर्सिंग होम के आस-पास ही मौजूद था।