ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल में मॉक ड्रिल करके अग्निशमन पदाधिकारियों ने गैस सिलेण्डर की आग पर काबू पाने बताए गुर
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2018 11:41:59 PM
रक्सौल में मॉक ड्रिल करके अग्निशमन पदाधिकारियों ने गैस सिलेण्डर की आग पर काबू पाने बताए गुर

माॅक ड्रिल कराकर लोगों को सिलेंडर मे आग लगने पर बताया गया बचाव के तरीके।

रक्सौल। अनिल कुमार।

शहर के कौड़ीहार चौक स्थित गोलंबर के समीप रसोई गैस से लगने वाली आग से बचाव के लिए शनिवार को ग्रामीणों के बीच मुख्य बिहार अग्निशमन सेवा पटना के द्वारा माॅक ड्रिल करा कर सिलेंडर मे आग लगने पर बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान टीम के अधिकारियाें के द्वारा सिलेंडर मे आग लगाकर तुरन्त बुझाने का मॉक ड्रिल कराया गया। वहीं सिलेंडर मे आग लगाने के बाद बुझाने की प्रक्रिया  आम लोगों के द्वारा भी कराई गई। 

अग्निशामक प्रभारी भूपेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रखंड की सभी पंचायतों में घुम घुम कर इस अभियान को चलाया जाएगा। लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस दौरान अधिकारी के द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए आग से बचाव के लिए कई सुझाव दिया गया। साथ ही लोगों को बताया गया कि गर्मी के मौसम मे जलती हुई बीड़ी सिगरेट व माचिस की तिली जलते हुए इधर-उधर नहीं फेकें। 
उपयोग के बाद गैस सिलेण्डर जरूर बंद कर दें-
सिलेंडर का प्रयोग करने के बाद रेग्युलेटर को निश्चित रूप से बंद कर दें। गर्मी में घर से निकलने से पहले बिजली का मेन स्विच काट दें।  पानी भरा बाल्टी, बालू, सुखी मिट्टी, हमेशा घर के अंदर रखे। अग्निशामक प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 14  अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रखंड मे इस अभियान चलाकर लोगों को एकाएक लगे आग से बचाव की जानकारी दी जा रही है। अग्निशामक टीम के साथ प्रधान  अग्निशामक निमा लामा शैलेन्द्र कुमार जितेन्द्र कुमार संतोष कुमार म0 अमान, सुनिल कुमार, कृष्णा कुमार सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद थे।                                                           -
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS