बिहार
मनमोहक झांकी व कलश यात्रा के साथ रक्सौल में 9 दवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ शुभारंभ
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2018 4:00:00 AMरक्सौल। अनिल कुमार।
शहर की सामाजिक संस्था संभावना द्वारा आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा व नगर भ्रमण के साथ शुरू हो गया। इस दौरान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की मनमोहक झाँकी का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। कलश यात्रा की शुरुआत शहर के पुरानी पोखरा स्थित पंडाल से निकल कर मुख्य पथ होते हुए नागा बाबा मठ पर पहुँचा। जहां से जलबोझी करने के बाद पुनः बाजार व मुख्य पथ होते है यज्ञ स्थल पर पहुंचा।
वहीं प्रथम दिन के संबोधन में ध्यान मूर्ति जी महाराज ने कहा कि श्री रामजी की कथा घर-घर पहुंचा हुआ ग्रंथ है। मौके पर मुख्य यजमान विश्वनाथ प्रसाद के साथ कुल 21 यजमान पूजा पर बैठे हैं। उक्त जानकारी संभावना के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने दिया। मौके पर अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त, सह अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद के साथ जगदीश गुप्ता, भैरव प्रसाद गुप्ता, कृष्णा साह, राकेश गुप्ता, संजय सर, प्रदीप कुमार, धीरज कुमार, रमेश पूजन, सन्नी पटेल, सुरेश प्रसाद, दुर्गेश कुमार, हरिपूजन प्रसाद व पन्नालाल प्रसाद आदि उपस्थित थे ।।