ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2019 3:50:59 PM
अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

मधुबनी। प्रदेश में अपराधियों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी का है। यहां अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

 
जानकारी के अनुसार घटना मधुबनी में पंडौल थाना क्षेत्र के हाटी गांव का है। यहां रविवार देर रात प्रदीप कुमार नामक एक निजी पत्रकार रोज की तरह अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कुछ अपराधियों ने पीछे से उन्हें गाली मारकर घायल कर दिया। प्रदीप के परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्रदीप की हालत स्थिर बताई है।
 
 
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS