बिहार
बिहार के खगड़िया में कोरोना के संदिग्ध प्रवासी कामगार की मौत, तबीयत खराब होने पर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2020 6:47:33 PMखगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के गागेरी में कोरोना संदिग्ध प्रवासी कामगार की मौत हो जाने की सूचना है। बतया गया है कि हाल ही में गोगरी प्रखंड के पसराहा गांव निवसी एक प्रवासी कामगार मुम्बई से लौटे थे। जिनमें कोविड-19 संदिग्ध मानकर उन्हें खगड़िया के महेशखूंट स्थित शारदा गिरधारी महाविद्यालय में क्वारंटिन किया गया था। बीते 13 मई को कोरोना के संदिग्ध अधेड़ पत्नी व पोते के साथ आए थे। जिनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी।
जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया कि क्वारंटिन सेंटर में रह रहे एक श्रमिक की अचानक तबीयत खराब होन पर गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि खगड़िया में 35 कोविड-19 के संक्रमित मरीज हैं। जिन्हें सभी को क्वारंटाइन किया गया है। जिसमें अधिकांश दिल्ली से हाल ही में आए हुए हैं।